
राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव इन दिनों बॉडी बना रहे हैं। तेजप्रताप अपनी फिल्म 'रुद्रा दि अवतार' के लिए रोज सुबह घंटों जिम में पसीना बहा रहे हैं। इसके लिए वे दो ट्रेनर की मदद ले रहे हैं। इस संबंध में तेज प्रताप ने कहा कि पहले भी मैं जिम में एक्सरसाइज करता था। काफी दिन से जिम आ रहा हूं। फिल्म रुद्रा की तैयारी चल रही है। राजनीति में आने के बाद व्यस्त हो गया था, जिसके चलते जिम रुटीन छूट गया था। अब फिर से मेहनत कर रहा हूं। मैं किसी फिल्म स्टार की तरह बॉडी बनाना नहीं चाहता। मुझे अपने तरह की बॉडी बनानी है। ट्रेनर मुझे इसके लिए लगातार सुझाव दे रहे हैं। नेता हो या कलाकार सभी को फिट रहना चाहिए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2yW8dA9
No comments