Breaking News

Dainik Bhaskar News

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि तेजस्वी यादव ने लीज के माध्यम से जमीन हथियाने का नया तरीका निकाला है। पहले निकट संबंधी के नाम पर जमीन खरीदो और फिर कौड़ी के भाव उससे लंबे समय के लीज पर ले लो। पटना सिटी में ऐसा ही मामला सामने आया है। तेजस्वी यादव ने 20 करोड़ की जमीन मात्र 20 हजार सालाना के लीज पर ले ली। यह दर मात्र डेढ़ हजार रुपए महीने होता है। वह भी बगैर किसी मूल्यवृद्धि के 91 वर्षों के लिए। अर्थात 91 सालों के बाद भी जमीन का लीज रेट महज 20 हजार रुपया सालाना ही होगा। लीज दर पर महंगाई का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KnqATK

No comments