Breaking News

Dainik Bhaskar News

पटेल आरक्षण आंदोलन से उभरे नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि मैं सरकार विरोधी नहीं और न ही विपक्ष का साथी हूं। मैं यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विरोध करने नहीं आया हूं। कुर्मी, कुशवाहा और धानुक समाज के साथ पूरे समाज को जागरूक करने आया हूं कि अपने अधिकार के लिए लड़े। बिहार में तो महागठबंधन को जनता ने सत्ता सौंपा था, लेकिन जब गठबंधन छोड़ जब नीतीश कुमार भाजपा के साथ चले गए, तो अब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तो दिला दें। विशेष पैकेज भी बिहार का बकाया है। बिहार पिछड़ा राज्य है, विशेष दर्जा इसका अधिकार है। शनिवार को वे एसकेएम में पटेल जागरूकता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tQMxzr

No comments