
पटना व गोरखपुर के बीच अगले माह से सीधी बस सेवा शुरू होगी। इसके साथ ही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अधीन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत आठ मार्गों पर बस चलाने के लिए निजी बस ऑपरेटरों ने निविदा भरी है। इनमें पटना-गोरखपुर वाया हाजीपुर-सीवान-देवरिया, गया-सारनाथ, डेहरी-वाराणसी, छपरा-गोरखपुर, मुजफ्फरपुर-गोरखपुर, रक्सौल-गोरखपुर वाया मोतिहारी, रक्सौल-गोरखपुर वाया पिपराकोठी, गोपालगंज और आरा से वाराणसी शामिल है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tOd7td
No comments