Breaking News

Dainik Bhaskar News

मैट्रिक कंपार्टमेंटल की परीक्षा मंगलवार से राज्य भर में शुरू हुई। पहले दिन पहली पाली में अंग्रेजी व दूसरी पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि राज्य के सभी 311 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में पहले दिन परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न हुई है। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में राज्यभर से 1,38,180 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था। दूसरी पाली में विज्ञान विषय में कुल 20,761 विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भरा था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vmElYG

No comments