
पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने बिहार में एनडीए की सरकार का एक साल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। रिपोर्ट कार्ड के पहले पन्ने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर छपी है और उनके पीठ पर भाजपा सवार है। सीएम पर तंज कसते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि दंगाइयों का बिहार है, नीतीशे कुमार है। लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के महागठबंधन में आने को लेकर मांझी ने कहा कि उनकी एंट्री की कोई संभावना नहीं है। पासवान को दलितों से कोई लेना-देना नहीं है। पिता-पुत्र अलग-अलग बातें करते हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2AnPzC0
No comments