
पूरे राज्य में 55 हजार पीडीएस दुकानों में पीओएस मशीन लगाने के लिए टेंडर जारी हो गया है। रेंट के आधार पर पीओएस का संचालन के लिए एजेंसी को दिया जाएगा। खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी ने गुरुवार को बताया कि जल्द पीओएस लगाकर काम चालू करा दिया जाएगा। दो एजेंसी को पॉस लगाने की जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि सुचारू रूप से इसका संचालन हो सके। पॉस मशीन पर 93.39 करोड़ रुपए सलाना खर्च होंगे। इसमें केंद्र और राज्य सरकार 50-50 प्रतिशत राशि खर्च करेगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ya6jvh
No comments