
पटना. समग्र शिक्षा अभियान के तहत लगभग 2.60 लाख शिक्षकों के वेतन के लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने गुरुवार को जिलों को 1767.75 करोड़ की राशि जारी कर दी। इस राशि से शिक्षकों को अप्रैल से जून तक का वेतन मिल सकेगा। बीईपी के परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह ने सीधे राशि विभिन्न जिलों के बैंकों के खाता में जारी किया है, ताकि शिक्षकों को जल्द वेतन की राशि मिल सके। हाईस्कूलों के शिक्षकों के वेतन के लिए 1107 करोड़ जारी शिक्षा विभाग ने माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के के 2018-19 के वेतन मद की राशि गुरुवार को जारी कर दी। विभाग ने 1107 करोड़ जारी किया है। इस राशि से अप्रैल से अगले लगभग 10 माह तक का वेतन भुगतान हो सकेगा। वेतन की राशि निकासी के लिए उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कोषागार में 6 माह तक आगे समय भी देने संबंधी वित्त विभाग ने कोषागार को पत्र भेजा है। गैर सरकारी अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों के के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों के लिए 72 करोड़ जारी किया गया है। इससे मार्च से मई तक के वेतन का भुगतान हो सकेगा। अराजकीयकृत...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MrYdkM
No comments