Breaking News

Dainik Bhaskar News

बिहार के उपमुख्यमंत्री और जीएसटी काउंसिल के मेंबर सुशील कुमार मोदी ने निकट भविष्य में पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों को जीएसटी में लाया भी गया तो 28% टैक्स के साथ सेस लगाया जाएगा। इससे इनके खुदरा दाम मौजूदा बाजार भाव के आस-पास ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में फैसला लेने से केंद्र और राज्य दोनों को राजस्व का नुकसान होगा। इस मुद्दे पर जीएसटी काउंसिल में भी अभी एक राय नहीं है। मोदी जीएसटी पर पीएचडी चैंबर के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2yWPfcp

No comments