Breaking News

Dainik Bhaskar News

सिटी रिपोर्टर | पटना पटना एयरपोर्ट से गुरुवार को दिल्ली के लिए उड़े एयर इंडिया के विमान एआई 410 से पक्षी टकराने के कारण लेफ्ट के इंजन के ब्लेड क्षतिग्रस्त हो गए थे। दिल्ली से आई आठ इंजीनियरों की टीम ने मरम्मत के दौरान पाया कि 12 ब्लेड डैमेज हैं। इन्हें ठीक करने के लिए 10 पेयर बदले गए और साथ ही अपोजिट ब्लेड को भी बदला गया। एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पेयर बदलने से ट्रिमिंग या बैलेंसिंग ज्यादा नहीं करना पड़ता है इसलिए 10 पेयर बदले गए। मरम्मत के बाद शुक्रवार की सुबह 9.55 बजे पटना से टेक ऑफ किया गया। टेक ऑफ से पहले सुबह में रनवे पर ट्रायल रन हुआ। इस विमान में किसी पैसेंजर को नहीं बैठाया गया। सिर्फ आठ इंजीनियरों की टीम को लेकर विमान ने पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के उड़ान भरी। इंजीनियरों द्वारा उड़ान भरने का क्लियरेंस सुबह 5.30 बजे ही दिया जा चुका था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lLaEMy

No comments