Breaking News

Dainik Bhaskar News

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में 10 साल की बच्ची की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह बच्ची का छत विक्षत शव गन्ने के खेत से मिला। घटना मटियरिया थाना क्षेत्र के उगरौल गांव की है। बच्ची शुक्रवार शाम से गायब थी। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन बच्ची नहीं मिली। मृतक बच्ची के गले पर रस्सी का निशान मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि पहले उसकी गला घोंटकर हत्या की गई फिर चाकू से गोदा गया। बच्ची के शरीर को चाकू से कई बार गोदा गया। शव देखकर आशंका जताई जा रही है कि पहले बच्ची के साथ रेप किया गया फिर उसकी हत्या की गई। बच्ची की हत्या से ग्रामीणों में गुस्सा है। शव मिलने की सूचना पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tT6yFL

No comments